April 7, 2026 4:49 am

अमीरात (यूएई) के लोगों को खाने-पीने की चीजों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

ईरान के अमेरिका-इजरायल से युद्ध के चलते संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लोगों को खाने-पीने की चीजों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से दुबई में दिक्कत बढ़ रही है क्योंकि इस शहर में सिर्फ आठ दिन का ही ताजा खाना बचा है। युद्ध की वजह से पूरे इलाके में शिपिंग लेन प्रभावित होना है। खासतौर से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से व्यापार में काफी ज्यादा रुकावट आ रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर समुद्री व्यापार की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो दिक्कत बढ़ेगी।

एनालिस्ट शनाका एंस्लेम परेरा ने एक्स पर लॉजिस्टिक्स चीफ स्टीफन पॉल का बयान साझा किया है। 5 मार्च को स्विस ब्रॉडकास्टर SRF से बात करते हुए पॉल ने कहा कि दुबई में फिलहाल दस दिन का ताजा खाने-पीने का सामान है। यानी शनिवार को यह सिर्फ आठ दिन का रह गया है। उन्होंने अपनी कंपनी के मॉनिटर किए जाने वाले सप्लाई चेन डाटा के हिसाब से ये जानकारी दी है। उन्होंने जल्दी से जल्दी चीजों में सुधार पर जोर दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें