July 27, 2026 12:19 am

धनुर्वेद तीरंदाजी संस्थान के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

 

बीकानेर। धनुर्वेद तीरंदाजी संस्थान, बीकानेर के पोस्टर का भव्य विमोचन कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री कन्हैयालाल जी भाटी के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बीकानेर में तीरंदाजी खेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा श्री कन्हैया लाल जी ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

 

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक अमित सोलंकी एवं प्रशिक्षक मुकेश भाटी ने बताया कि धनुर्वेद तीरंदाजी संस्थान का उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को आधुनिक तीरंदाजी का उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 

कार्यक्रम में मुरली गहलोत, प्रीतम गहलोत, सुशीर सिंह भाटी, भीमराज सेवग, अनिल तंवर, मुरली पंवार, राजेश सारण एवं भगवान गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

वहीं कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी महिला विंग से बाला स्वामी, उमा स्वामी, माया सोनी, चंचल सेन, सपना देवड़ा, रेणु सोलंकी, माया खत्री, कांता गहलोत, सुमन गहलोत, रेखा चौहान, कानू भार्गव, कौशल्या कच्छावा, आरती तंवर, लक्ष्मी गहलोत, संगीता पवार, तुलसी पवार, सुनीता कच्छावा, बसंती भाटी, गंगा भाटी, लक्ष्मी भाटी, सरला सांखला, आशा सांखला, रजनी भाटी एवं पिंकी गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने धनुर्वेद तीरंदाजी संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से बीकानेर की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें