September 3, 2026 7:05 pm

दहेज प्रतिषेध दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

बीकानेर, 17 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को दहेज प्रतिषेध दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘दहेज न देने और न लेने’ की शपथ लेकर समाज से दहेज प्रथा समाप्त करने का संकल्प लिया।

संयुक्त निदेशक एलडी पंवार के नेतृत्व में सहायक निदेशक डॉ. अरविंद कुमार आचार्य, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भाटी, उमाशंकर प्रजापत सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए सभी से दहेज मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया गया।

पंवार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया गया तथा इस अवसर पर सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों एवं विभागीय कार्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal