।। कार्यालय थानाधिकारी पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर ।।

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01.01.2026 को मुताबिक ईत्तला पुलिस कन्ट्रोल रुम बीकानेर के कि एक अज्ञात महिला जिसकी लाश आरडी 888(बज्जू) की मुख्य आईजीएनपी नहर में तैर रही है आदि ईतला पर श्री प्रेमसिंह उनि मय जाब्ता आरडी 888 पहुंचे जहां पर आईएनजीपी नहर की पुलिया के नीचे स्थित दुसरे पिलर के नीचे एक महिला का शव पानी में डूबने से फुलकर उपर तैर रहा था एवं पिलर के पास अटका हुआ था एवं मृतका के शरीर पर नीचे काले रंगा का पायजामा पहना हुआ था एवं मृतका की लाश पूर्ण रुप से फुली हुई थी जिसका चैहरा पहचान योग्य नही है लाश सडी़-गली हुई है मृतका के उपर के हिस्से कुर्ता एवं गर्म कोट पहना हुआ है जो एक हाथ की तरफ से बाहर निकले हुए है तथा उपरी हिस्सा खुला हुआ है। जिसे गोताखोर की सहायता से नहर से बाहर निकलवाया जाकर निरीक्षण लाश किया गया तो अज्ञात मृतका की उम्र करीब 25-30 वर्ष होना प्रतीत होता है मृतका अज्ञात के गले में एक काले रंग का धागा आरटीफिशियल चैन पीले रंग की व दोनो कानो में सफेद रंग के टॉप्स पहने है अज्ञात *मृतका के बायें हाथ पर नीले रंग में अग्रेंजी में मॉम,डेड गुदा हुआ है* मृतका के शरीर पर पहने हुए कुर्ता एवं पायजामा का रंग काला है कुर्ते के उपर कसीदे की उपर से नीचे तक सफेद दोनो तरफ छाप बनी हुई है एवं कोट एक तरफ से मेहंदी व दुसरी तरफ काले रंग का है लाश से दुर्गन्ध आ रही है जो देखने से 10-12 दिन की की प्रतीत होती है पहनावे से हरियाणा, पंजाब साईड अन्यत्र स्थान से नहर में बहकर आना प्रतीत होती है अज्ञात की लाश उपजिला अस्पताल बज्जू के मुर्दाघर में रखी हुई है I
लाश पर पहने हुए कपडो एवं हुलिया के आधार पर अज्ञात मृतका के वरिसान की तलाश हेतु उक्त विज्ञप्ति प्रसारित की जा रही है अत आप सभी से निवेदन है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी एवं वरिसान का पता चलने पर थाना हाजा व पुलिस नियंत्रण कक्ष बीकानेर को सूचित करने का श्रम करें ।
नोट- समस्त मिडिया बंधुओं/ सोशल मीडिया ग्रुप्स एडमिंस इत्यादि सभी से निवेदन है कि विज्ञप्ति में वर्णित तथ्यों के संबंध में आप अपने-अपने पत्र-पत्रिकाआें/समाचार पत्र/सोशल मिडिया पर अज्ञात मृतका के वरिसान की तलाश हेतु प्रकाशित एव प्रसारित करने की कृपा करे।वारिसान के मिलने पर निम्न मोबाईल नम्बर मेल आईडी पर सम्पर्क करें
जाँच अधिकारी
श्री प्रेम सिंह उनि पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर मों-9001181811
श्री जगदीश प्रसाद पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर
मों-9772254254
मेल आईडी-shobajju@gmail.com














