September 3, 2026 11:08 pm

जिला कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने स्वर्गीय राजेश पायलट को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बीकानेर।

जिला कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सादुल कॉलोनी स्थित प्रकोष्ठ कार्यालय में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष डॉ. वीणा गुप्ता के नेतृत्व में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पी. के. सरीन और निमेष माथुर ने राजेश पायलट के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पायलट साहब ने हमेशा किसान, गरीब और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका सरल जीवन और उच्च विचार आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कच्ची बस्ती कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नारायण जैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एजाज अहमद पठान ने उनके चरित्र और राजनीतिक शुचिता के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट एक ऐसे नेता थे जिन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और जनता की आवाज को हमेशा मुखरता से उठाया।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के मीडिया संयोजक कुलदीप भोजक और जिला सचिव राजेश पुनिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपभोक्ता कांग्रेस के नीरज शर्मा, संजय सांखला, गोविंद सिंह भाटी, गिरिराज, असद अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय राजेश पायलट के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में