February 20, 2026 9:57 am

सात फेरे साथ लेकर जीवन संगिनी बनाने वाले पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या

 

सात फेरे लेकर सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाले पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर आपसी विवाद के बाद मामला इतना बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

 

जसरासर थाना अधिकारी आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की बादनु गांव निवासी नानूराम नायक उम्र 45 साल एक किसान के खेत में अपने परिवार सहित जमीन काश्त का कार्य करता है उसकी पत्नी सुशीला जिसकी उम्र 40 साल है अपने दो बेटों के साथ उसके साथ खेती करती है। खेत मालिक ने सर्दी को देखते हुए उन्हें बचाव के लिए एक कमरा अपनी ढाणी में दिया ताकि वे ठंड से अपना बचाव कर सके।

 

रविवार सुबह पति-पत्नी वहां से लगभग 5 बजे उठे और घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर उनके द्वारा बनाई गई झोपड़ी बनाई हुई है वहां पहुंचे जिसमें वह चाय और खाना बनाते हैं।

 

सुबह जल्दी उठने के बाद पति और पत्नी में किसी बात को लेकर बात इतनी बढ़ गई की आवेश में आकर कलियुगी पति ने अपनी जीवन संगिनी सुशीला नायक का मफलर से गला घोटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक महिला सुशीला देवी के दो बेटे हैं जिसका पीहर सांडवा थाना क्षेत्र में है।

 

महिला के पुत्र मनोज ने अपने पिता पर मां की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। सुबह कोहरे और धुंध की वजह से उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को इस वारदात का पता सुबह 9 बजे तक नहीं चला।

 

मृतका के पुत्रों ने जब अपने पिता ओर मां को खेत में नहीं देखा तो वे झोपड़ी में पहुंचे जहां उनकी मां का शव पड़ा हुआ था और उनका पिता मौके से फरार हो गया। जसरासर थाना पुलिस को वारदात की सूचना मिलने पर थाना अधिकारी आलोक सिंह बीकानेर एफ एस एल की टीम को बुलाया और मौके पर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक महिला सुशीला देवी का शव नोखा की जिला अस्पताल में रखवाया है जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने फरार पति की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें