February 20, 2026 1:48 am

धौलपुर में कुष्ठ रोग दिवस पर भव्य जागरूकता रैली, लोगों को दिया गया बीमारी से बचाव का संदेश

धौलपुर। कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर धौलपुर शहर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना, इसके लक्षणों की पहचान कराना तथा समय पर इलाज के महत्व को बताना रहा। रैली में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हुए।

रैली का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्म सिंह मीणा के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर बीसीएचओ सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, आशा सहयोगिनी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जहां पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कुष्ठ रोग कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय पर इलाज शुरू कर दिया जाए तो रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि त्वचा पर सुन्नता, सफेद धब्बे या घाव दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

रैली के दौरान यह भी संदेश दिया गया कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करें, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कुष्ठ रोग का इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है।

रैली को देखकर शहरवासियों ने रुचि दिखाई और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियों से कुष्ठ रोग के उन्मूलन में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

https://www.facebook.com/share/r/1DLBnX6LER/

धौलपुर से बॉबी बक्शी की रिपोट

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें