September 3, 2026 4:39 pm

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

बीकानेर, 26 अगस्त 2026। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर में आयोजित तहसील स्तरीय 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज 17 वर्ष छात्र वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

 

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में NN RSV स्कूल और बाफ़ना स्कूल आमने-सामने रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए बाफ़ना स्कूल ने NN RSV स्कूल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

 

वहीं आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट विवेकानंद स्कूल और LNC अकादमी स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें LNC अकादमी स्कूल ने सेंट विवेकानंद स्कूल को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

 

इस प्रकार 17 वर्ष छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला बाफ़ना स्कूल और LNC अकादमी स्कूल के बीच खेला जाएगा।

 

वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला ब्लॉसम स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा। दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने से खिताबी मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह है।

 

इसके अतिरिक्त, बीकानेर पश्चिम के विद्यालयों के सदुल स्पोर्ट्स मैदान में भी क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।आज 17 वर्ष छात्र वर्ग की प्रतियोगिता मे सेमीफाइनल मैच खेले गए

 

जिसमे प्रथम सेमीफाइनल मैच जैन पब्लिक स्कूल vs रमेश इंग्लिश स्कूल के बीच खेला गया

 

रमेश इंग्लिश स्कूल ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर फाइनल मे जगह बनाई

 

दूसरे सैमीफ़ाइनल मैच राजकीय एम एम स्कूल vs स्टेपिंग स्टोन स्कूल के बीच खेला गया

 

एम एम स्कूल ने यह मैच 40 रन से जीतकर फाइनल मै जगह बनाई

 

कल दोनों age group के फाइनल मैच खेले जायेगे

 

कल 19 वर्ष प्रतियोगिता का फाइनल मैच भी खेला जाएगा जो की जैन पब्लिक स्कूल vs राजकीय सादुल स्कूल के बीच खेला जाएगा

 

प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर के तत्वावधान में किया जा रहा है। कल आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबलों में कई अतिथि शामिल होंगे। आयोजन प्रभारी अशोक व्यास, आयोजन व्यवस्था प्रभारी ताराचंद पायल, शारीरिक शिक्षक पवन नायक एवं मदन लाल सहित आयोजन को सफल बनाने में मनीष विधानी, दिनेश छींपा, मंजुल मुकुल वर्मा, रचना भांबरी, प्रीतम रांकावत, शमीम बानो, सरोज मेघवाल, शशांक मिश्रा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

आयोजन प्रभारी: अशोक व्यास

आयोजन व्यवस्था प्रभारी: ताराचंद पायल

शारीरिक शिक्षक: पवन नायक एवं मदन लाल

 

गणेश चौधरी

उपप्राचार्य

आयोजक विद्यालय

राउमावि आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में