September 3, 2026 4:39 pm

बीकानेर में नकबजनी की 11 वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बीकानेर। गंगाशहर थाना पुलिस ने शहर बीकानेर में चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से अब तक करीब 25 लाख रुपए कीमत का सोना-चांदी बरामद किया गया है। पुलिस ने 11 नकबजनी की वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई 2026 को सुजानदेसर निवासी एक परिवादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपना मकान बंद कर शहर से बाहर गई थी। पीछे से अज्ञात चोरों ने रात के समय मकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने जगदीश कुमार लखेसर, राहुल नायक और संजय कुमार सोनी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में नकबजनी की वारदातों से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों द्वारा दिन में बंद मकानों की रेकी की जाती थी और रात में इलेक्ट्रॉनिक कटर की मदद से ताले व अलमारी काटकर जेवरात और नकदी चोरी की जाती थी। चोरी किए गए सोने-चांदी का स्वरूप बदलने के लिए उसे सुनार के माध्यम से गलाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए का सोना-चांदी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य वारदातों तथा आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

जगदीश कुमार लखेसर, उम्र 29 वर्ष, निवासी भीनासर

संजय कुमार सोनी, उम्र 40 वर्ष, निवासी गंगाशहर

राहुल नायक, उम्र 27 वर्ष, निवासी भीनासर

गंगाशहर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हुई लगातार नकबजनी की वारदातों पर बड़ा खुलासा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में