September 3, 2026 8:15 pm

*आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 1 से 5 फरवरी तक मिलेगा अवसर*

बीकानेर, 31 जनवरी। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत प्रदेश की दो बालिका सैनिक स्कूलों में चयन परीक्षा का आयोजन 8 मार्च 2026 को राज्य के समस्त जिला मुख्यालय पर होगा। 

इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस परीक्षा से पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल, जयमलसर, बीकानेर एंव महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल सीकर’ के लिए चयन किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन विभाग द्वारा प्रथम बार किया जा रहा है। प्रत्येक बालिका स्कूल में 80 सीटों का प्रावधान है।

राज्य के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के 5वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाएं इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी से 28 जनवरी तक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे गये थे।

ऑनलाईन आवेदन भरने के पश्चात रही किसी भी प्रकार की त्रुटि जैसे परीक्षा का माध्यम, परीक्षार्थी का जिला, आवेदक के स्थाई पते का विवरण एवं परीक्षार्थी के जाति-वर्ग आदि का संशोधन के लिए परीक्षार्थी के शाला दर्पण पोर्टल पर बालिका सैनिक स्कूल के मॉड्यूल से आवेदन में रही त्रुटि में सुधार 1 से 5 फरवरी 2026 तक का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में