February 20, 2026 4:37 am

*एसआईआर: विशेष रोल आब्जर्वर मुथुकुमारसामी बी. ने ली बैठक, किया निरीक्षण

बीकानेर, 4 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्तरों पर किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए नियुक्त विशेष रोल ऑब्जर्वर तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुथुकुमारसामी बी., ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।

उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए प्रत्येक अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने नए मतदान केंद्रों के गठन, बीएलओ और बीएलए नियुक्ति, फॉर्म 6 और 7 के निस्तारण की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि, अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक मनीष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेश कुमार यादव, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी बीकानेर (पूर्व) सुश्री महिमा कसाना निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी बीकानेर (पश्चिम) श्री रमेश देव मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में अब तक हुई एसआईआर की प्रगति की जानकारी दी। विशेष रोल आब्जर्वर ने कहा कि यह कार्य पूर्ण गंभीरता से किया जाए। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के बीएलओ मौजूद रहे। विशेष रोल आब्जर्वर ने नो मैपिंग डेटा वाले मतदाताओं की सुनवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें