February 20, 2026 4:33 am

एडीएम सिटी की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की त्रैमासिक बैठक

*सहकारिता के क्षेत्र में राज्य के पहले पेट्रोल पंप को एडीएम सिटी कार्यालय से जल्द जारी होगी एनओसी*

 

*जिले की 142 पैक्स को मिली भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता*

 

*जिले की 26 पैक्स में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु पहल*

 

*जिले की 12 समितियों को मिली राष्ट्रीय निर्यात सहकारी समिति लिमिटे़ड की सदस्यता*

 

बीकानेर, 11 फरवरी। जिला सहकारी विकास समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में 03 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के 500-500 एमटी के गोदाम निर्माण, 05 सहकारी समितियों के राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत 100-100 एमटी गोदाम निर्माण के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। साथ ही 03 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 500-500 एमटी के गोदामों की डीपीआर का अनुमोदन किया गया।

 

*एडीएम सिटी से एनओसी मिलने के बाद 22 केवाईडी ग्राम सहकारी समिति करेगी पेट्रोल पंप का संचालन*

बैठक में केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक श्री मोहम्मद फारूक ने बताया कि जिले की 22 केवाईडी ग्राम सहकारी समिति पूरे राजस्थान की ऐसी पहली ग्राम सेवा सहकारी समिति होगी जो पेट्रोल पंप का संचालन करेंगी। पेट्रोल पंप खोलने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र एडीएम सिटी से प्राप्त किया जाना लंबित है। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद जल्द ही समिति की ओर से वहां पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा।

 

*जिले की 142 पैक्स को मिली भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता*

बैठक में सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार श्री कैलाश चंद सैनी ने बताया कि जिले की कुल 247 पैक्स द्वारा भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता हेतु आवेदन किया गया है। जिसमें से 142 पैक्स को सदस्यता प्रदान की जा चुकी है। शेष 105 समितियों को सदस्यता प्रदान करवाने हेतु केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक को अधिकृत किया गया।

 

*जिले की 26 पैक्स में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु पहल*

श्री कैलाश चंद सैनी ने बताया कि जिले की कुल 26 पैक्स द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सहकारी जैविक लिमिटेड ( एनसीओएल) में आवेदन किया हुआ है। जिनमें से 15 समितियों को सदस्यता मिल गई है। बची हुई 11 समितियों को सदस्यता दिलवाने हेतु भी केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक को अधिकृत किया गया।

 

*जिले की 12 समितियों को मिली एनईसीएल की सदस्यता*

सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार श्री सैनी ने बताया कि जिले की कुल 31 पैक्स द्वारा राष्ट्रीय निर्यात सहकारी समिति लिमिटेड (एनईसीएल) की सदस्यता हेतु आवेदन किया हुआ है। जिनमें से 12 समितियों को एनईसीएल की सदस्यता प्राप्त हो गई है। 19 की अभी बाकी है। इस हेतु भी केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक को अधिकृत किया गया।

 

बैठक में केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मो.फारूक,सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार श्री कैलाश चंद सैनी, सीनियर मैनेजर श्री सतेन्द्र बिश्नोई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें