June 15, 2026 5:00 pm

संगठन की मासिक बैठक, उप शाखा कार्यकारिणी विस्तार एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष नरेश नाथ का विदाई सम्मान समारोह

 

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की मासिक बैठक ब्राह्मण विकास संस्थान, लूणकरणसर (बीकानेर)में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता श्री लीलाधर शर्मा ने की उपस्थित सभी सदस्यों ने 18 जून 2026 को निदेशालय पर(अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ AIFETO) के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने, समान विचारधारा के संगठनो का राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील में विलय करने के प्रस्ताव प्रांतीय कार्यकारिणीको भेजना ,उप शाखा में शिक्षकों की लंबी समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्य योजना बनाना ,प्रदेश स्तरीय मांग पत्र में शिक्षकों की लंबित मांगों समस्याओं को सम्मिलित करवाना । इन बिंदुओं के अतिरिक्त आज की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें ओमप्रकाश गौड़, कालू को संगठन प्रवक्ता, गणपत राम सुथार पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण तथा राजविंदर कंबोज को संयोजक बनाया गया। इसकेअतिरिक्त श्री नरेश नाथ पूर्व तहसील अध्यक्ष को विदाई दी गई, उनका चयन व्याख्याता में हो गया है इस मौके पर श्री गुलाब नाथ योगी प्रदेश वरिष्ठ मंत्री ने नरेश नाथ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए तथा शिक्षक समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे ,तहसील अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने संगठन की विस्तारित रूप से रूपरेखा प्रस्तुत की, हरीश सारस्वत, गणपत राम सुथार, देवीलाल नाथ सारण ओमप्रकाश गौड़ ,राजविंदर कंबोज, नंदलाल ,प्रजापत, बृजमोहन सिंह ,लीलाधर शर्मा, रामकुमार गोदारा, ने विस्तार से अपने विचार प्रकट किये। पूर्व तहसील अध्यक्ष नरेश नाथ ने विदाई समारोह में बोलते हुए कहा कि प्रगतिशील संगठन मेरी आत्मा में बसा हुआ है मैं जहां भी जाऊंगा संगठन की रीति-नीती का विस्तार से उल्लेख करता रहूंगा ।

अभी कुछ समय पहले सम्मान विचारधारा के संगठन का राजस्थान शिक्षक प्रगतिशील में विलय करने में बीकानेर जिले के पदाधिकारियो (जिलाध्यक्ष आनंद पारीक,प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा,प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य)की अहम भूमिका रही ,बीकानेर जिले के सभी पदाधिकारियो उपशाखा लूणकरणसर की ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई तथा इसी प्रकार अन्य समान विचारधारा के संगठनों को भी प्रगतिशील में विलय करने के लिए प्रयासरत रहने का आग्रह किया गया ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें