July 27, 2026 1:22 am

महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान शिव वैली में आयोजित हुई सामूहिक विवाह की तैयारी बैठक

महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान, शिव वैली में माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी देवउठनी एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आज की बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता एवं समाजसेवी गोपाल गहलोत ने की।

बैठक के दौरान समाज के टेंट व्यवसाय, लाइट एवं डेकोरेशन सहित अन्य संबंधित व्यवसाय से जुड़े सदस्यों के साथ समारोह स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, सजावट एवं आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज का एक प्रेरणादायी एवं गौरवशाली आयोजन है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक सहयोग करने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में गोपाल गहलोत, मुरली पंवार, सुरेन्द गहलोत, राकेश गहलोत, संजय सांखला, संदीप भाटी, प्रेम कुमार गहलोत, मनोज गहलोत, चोरू लाल, मुरली गहलोत सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें