महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं हेल्पलाइन के संबंध में जागरूक किया गया।
श्री ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर, श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी), राजस्थान, जयपुर, श्रीमती श्वेता धनखड़, उप महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी, राजस्थान, जयपुर एवं श्री मृदुल कच्छावा, जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर, श्री सुभाष गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तथा श्री पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता), रेंज कार्यालय, बीकानेर की उपस्थिति में जागरूकता अभियान से संबंधित वाहन/दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने, महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया।
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।














