September 3, 2026 8:12 pm

श्री डूंगर गढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक

*ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने श्री डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग को लेकर रीना अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नगर को ज्ञापन देकर शीघ्र ही डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग की* *कांग्रेस नेता सलीम भाटी ने कहा हाइवे पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार चिंतित है परंतु बीकानेर जयपुर हाईवे रोड पर दुर्घटना सबसे अधिक होने के कारण वर्षों से डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग की जा रही है इसके लिए भामाशाह भी आगे आए हैं गत राज्य सरकार के समय श्री डूंगरगढ़ के हिंदू मुसलमान की विवादित भूमि को दोनों समाजों के गणमान्य व्यक्तियों ने आगे आकर ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि देने की सहमति प्रदान कर दी थी जिसे स्वायत्त शासन विभाग ने पत्राचार कर भूमि चिकित्सा विभाग को आवंटित कर दी थी और उसका पट्टा भी जारी कर दिया गया था फिर भी ट्रॉमा सेंटर बन नहीं पाया ज्ञापन में मांग की गई हे कि शीघ्र ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की शुरुआत की जाए ताकि डूंगरगढ़ डूंगरगढ़ के हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त लोगों व स्थानीय लोगों को चिकित्सा का लाभ मिल सके कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि डूंगरगढ़ के भामाशाह भी ट्रॉमा सेंटर का खर्च भी उठाने के लिए तैयार है और इसके लिए भामाशाह पूरी तरह तैयार हे परंतु सरकार बदलने के बाद भाजपा के विधायक द्वारा स्थान परिवर्तन में रुचि दिखाकर अन्य जगह की भूमि का बनाई जा रही है जिसे ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए राजनीति न होकर जन कल्याण की सोच के साथ कार्य किया जाना चाहिए । कांग्रेस नेता सलीम भाटी , नेता नित्यानंद पारीक की अगुवाई में

शिष्ट मंडल में सेवादल के राजेश दाधीच , कांग्रेस नेता दलीप सिंह शामिल रहे उन्होंने ज्ञापन में निवेदन निवेदन किया कि श्री डूंगरगढ़ की जन भावना का सम्मान करते हुए श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं व स्थानीय लोगों की चिकित्सा सुविधा को देखते हुए आवंटित जमीन पर अविलंब ट्रॉमा सेंटर निर्माण का शिलान्यास कर ट्रॉमा सेंटर शुरू कर डूंगरगढ़ की जनता को राहत प्रदान किया जाए*। नित्यानंद पारीक कांग्रेस नेता*

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में