September 3, 2026 8:12 pm

चौतिना कुआं क्षेत्र में 50 साल पुरानी पाइपलाइन से पेयजल संकट, कांग्रेस ने SE को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर, 12 अगस्त। चौतिना कुआं क्षेत्र में 50 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन और पिछले 4 साल से गंदे पानी की सप्लाई से त्रस्त मोहल्लेवासियों ने आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत व बी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में बताया कि विभाग ने जनवरी 2026 में नई पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया था, 600-700 मीटर के बाद काम बंद कर दिया। जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन के बाद 15 दिन काम चला और फिर से 80 दिन से अधिक समय से काम बंद पड़ा है। अधूरी खुदी सड़कों और खुले गड्ढों से आवाजाही में परेशानी हो रही है। शेष पाइपलाइन का कार्य तुरंत पूरा कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की गई। अधीक्षण अभियंता ने एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया।

 

ज्ञापन देने वालों में – संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा, जाकिर नागौरी, सुमित कोचर, सुभाष स्वामी, आजम अली, सरदार अमरीक सिंह जी, बालकिशन जी मोदी, यूनुस अली, शांतिलाल जी मोदी, मनोज जनागल, मुजीब खिलजी, याकूब जी कलर, पूनम जी रिख, पूर्व पार्षद कुंभाराम जी, पार्षद पूनम जी मेघवाल, रामनाथ जी आचार्य, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव फरमान कोहरी, मंगेज सिंह जी निर्वाण, बलवीर सिंह जी निर्वाण, रघुनंदन जी भनोत, किशन सिंह जी बडगूजर, नसीम अहमद जी मेव, अब्दुल रहमान लोदरा पूर्व जिला सचिव शहर कांग्रेस, जयदीप सिंह जावा, अशोक जी पुरोहित, सुनील गेदर, अब्दुल वाहिद उर्फ बबलू, मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाड़ीवाल, मंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, धनसुख आचार्य, आनंद सिंह तवर, शेर सिंह तंवर, वीरेंद्र सिंह तंवर, गजेंद्र सिंह शेखावत, मुकेश कुमार चौहान, राजेंद्र सिंह हाडा, गोल्डी भाई, विजेंद्र सिंह पवार, सुनील सिंह सांखला, अविनाश राठौर, यशपाल सिंह सोढा, महेंद्र सिंह सोढा, सुरेश वाल्मीकि, जाकिर पडिहार, भूपेंद्र सिंह गुर्जर, जतिन सिंह बडगूजर, यशवंत सिंह सांखला, करण मारू, विनय आचार्य सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में