September 3, 2026 6:58 pm

जिले में 14,992 किलोग्राम नमक एवं 1,103 किलोग्राम बादाम जाँच होने तक किया सीज

रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, 510 किलोग्राम मिठाई व अन्य दूषित खाद्य सामग्री नष्ट*

 

बीकानेर, 21 अगस्त। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देशानुसार प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 14,992 किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक तथा 1,103 किलोग्राम बादाम को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया।

 

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि 18 से 21 अगस्त तक सोहन पपड़ी, रसगुल्ला, नमकीन, बेसन लड्डू, काजू डोडा बर्फी, गुलाब जामुन, आयोडाइज्ड नमक, आलू की सब्जी, यूज्ड कुकिंग ऑयल, चिड़ावा पेड़े, बादाम, काजू आदि के कुल 16 नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जा चुका है।

 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 510 किलोग्राम मिठाई एवं अन्य दूषित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त मैसर्स श्री श्याम ट्रेडर्स पर आयोडाइज्ड नमक के ‘महाभोग’ एवं ‘राधे राधे’ ब्रांड की कुल 14,992 किलोग्राम मात्रा तथा मैसर्स चित्रा आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोर पर 1,103 किलोग्राम बादाम को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया है।

 

डॉ. साध ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

उपरोक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्री श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेन्द्र कुमार एवं राकेश गोदारा द्वारा संपादित की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में