September 3, 2026 5:57 pm

दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल

। फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली प्रवास के दौरान राजस्थान के बीकानेर शहर से सांसद एवं भारत सरकार में कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा बीकानेर में प्रस्तावित मास्टर वेडिंग फोटोग्राफी क्लास एवं कार्यशाला के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बीकानेर के छायाकारों को फोटोग्राफी के क्षेत्र में लगातार विकसित हो रही नई तकनीकों से जोड़ना और उन्हें आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड करना है।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यशाला के आयोजन को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि नई तकनीक के साथ बीकानेर के फोटोग्राफरों का अपडेट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व आज भी पहले जैसा ही है। उन्होंने बताया कि अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात के दौरान आत्मीयता का अनुभव हुआ और उन्होंने हमेशा की तरह सहयोगात्मक रवैया अपनाया।

फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि संगठन द्वारा जल्द ही बीकानेर में मास्टर वेडिंग फोटोग्राफी क्लास का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय फोटोग्राफरों को आधुनिक फोटोग्राफी तकनीक, नई कार्यप्रणाली और बदलते दौर की जरूरतों से परिचित कराना है।

एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का मुलाकात एवं सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में