June 13, 2026 12:15 pm

सावित्रीबाई फुले जयंती पर होगा भव्य मातृशक्ति सम्मान, महिला शिक्षिकाएं कर सकेंगी आवेदन

सावित्रीबाई फुले जयंती पर होगा भव्य मातृशक्ति सम्मान, महिला शिक्षिकाएं कर सकेंगी आवेदन

 देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय फुले सेना, बीकानेर द्वारा मातृशक्ति सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह आयोजन 3 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 1 बजे, हनुमान मंदिर भवन, नत्थूसर बास, बीकानेर में होगा। समारोह में बीकानेर जिले की सभी महिला शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाएगा।

 

आवेदन आवश्यक, अंतिम तिथि 28 दिसंबर

 

राष्ट्रीय फुले सेना के जिलाध्यक्ष राकेश सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि मातृशक्ति सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए महिला शिक्षिकाओं को आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। सभी पात्र महिला शिक्षिकाएं समय रहते आवेदन कर इस सम्मान का हिस्सा बनें।

 

उन्होंने बताया कि आवेदन नत्थूसर बास, बीकानेर स्थित Right Choice Security Solution (CCTV कैमरे वाली दुकान) 9636368061

या

HB Media (हमारा बीकानेर ऑफिस) 82338 99481 पर व्यक्तिगत रूप से किए जा सकते हैं।

आवेदन व अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 9588270323, 9636368061, 7976737807, 9252618154

 

कोषाध्यक्ष राम सांखला ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जीवन नारी शिक्षा और सामाजिक समानता का प्रेरणास्रोत है। इस आयोजन का उद्देश्य महिला शिक्षिकाओं के योगदान को सम्मान देकर समाज में सकारात्मक संदेश देना है।

 

आयोजकों ने बीकानेर की समस्त महिला शिक्षिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने और कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें