February 20, 2026 7:50 am

मारपीट-गाड़ियां तोड़ी, करणीसर भाटियान में सोलर प्लांट पर काम को लेकर दो गुट भिड़े

 

बीकानेर जिले में सोलर प्लांट में वर्चस्व की लड़ाई मारपीट-तोड़फोड़ तक पहुंची, पूगल के करणीसर भाटियान क्षेत्र का है मामला, सोलर प्लांट पर काम को लेकर दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट, कई गाड़ियां भी तोड़ी, कई कर्मचारियों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप, पूरे घटनाक्रम में एक ठेकेदार की गाड़ियां तोड़ी, सूचना पर पूगल थाना पुलिस पहुंची मौके पर, तो भाग छुटे आरोपी, करणीसर भाटियान में वारी कंपनी के सोलर प्लांट पर चल रहा बैचिंग का काम, पूरा काम एक ही ठेकेदार के पास होने को लेकर है कई दिनों से चल रहा था विवाद, ठेकेदार धीरेंद्र सिंह और उसके साथियों द्वारा दूसरे ठेकेदार श्रवण सिंह पर हमला कर मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप, वारी पर काम करने वाले कोलायत निवासी गुरमीत पुत्र तुलछाराम ने एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत नामजद मुकदमा करवाया दर्ज, पूगल थानाधिकारी समरवीर सिंह ने कहा – सोलर प्लांट पर काम को लेकर हुई है मारपीट, एक पक्ष की ओर से दर्ज करवाया गया है मुकदमा, आरोपियों की धरपकड़ के किए जा रहे प्रयास, बता दें कि खाजूवाला, पूगल क्षेत्र में आए दिन सोलर प्लांट में सामने आते हैं विवाद, मारपीट-तोड़फोड़ और फायरिंग तक पहुंचता है मामला

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें