September 3, 2026 5:59 pm

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, मृतकों में CRPF का एक जवान भी है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के खैरी इलाके में यह हादसा हुआ, जब बस और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई.

जानकारी के मुताबिक, डोडा से जम्मू की ओर जा रही एक बस की टक्कर एक टाटा पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल से हो गई. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव और राहत अभियान शुरू किया.

सीआरपीएफ 137 बटालियन के सेकंड इन कमांड करतार सिंह ने बताया, “श्रीनगर की तरफ माइलस्टोन 68 पर एक हादसा हुआ है. एक बस और पिकअप ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें CRPF की 52 बटालियन के एक जवान समेत 4 लोगों की मौत हो गई है… दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है… पुलिस मौके पर मौजूद है. शवों को निकालकर हॉस्पिटल भेज दिया गया है.”पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal