September 3, 2026 8:14 pm

खंडवा में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली, लेवल-3 मॉक ड्रिल भी हुई

मध्य प्रदेश खंडवा रिपोर्टर विशाल पटेल

खंडवा | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने सेठी फिलिंग स्टेशन, भोजखेडी से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली को टीआई विक्रम धारवे और एसडीआरएफ के रविन्द्र माहिवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कर्मचारियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
रैली के बाद सेठी फिलिंग स्टेशन परिसर में लेवल-3 मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह मॉक ड्रिल जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता की निगरानी में संपन्न हुई। अभ्यास में पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन विभाग, नगर निगम फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड की ओर से सेफ्टी ऑफिसर शरद बिसेन सहित परमेश्वर, सूर्य, मनीष, विपुल और कार्तिक ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य पीएनजीआरबी के निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के सहयोग से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की तैयारी को परखना था। अभ्यास के बाद कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा निर्देश भी दिए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में