September 4, 2026 5:13 am

ग्राम उत्थान शिविरः शुक्रवार को आठ गिरदावर सर्किल्स में होंगे शिविर

बीकानेर, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल पर जिले के गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले चरण में 23 जनवरी से 1 फरवरी तक 39 शिविर हुए। दूसरे चरण के शिविर गुरुवार को शुरू हुए। इस चरण में 9 फरवरी तक शेष 38 गिरदावर सर्किल्स पर शिविर आयोजित होंगें। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि शुक्रवार को जालवाली, गडियाला, नाथवाणा, नाथूसर, साधासर, दंतौर, डेलीतलाई और आडसर में यह शिविर होंगे। इसी श्रृंखला में शनिवार को गाढवाला, अर्जनसर स्टेशन, जांगलू, संसारदेसर, बीकमपुर, जीरो आरडी, 2 एडीएम तथा गुंसाईसर में शिविरों को आयोजन किया जाएगा। रविवार को नौरंगदेसर, महाजन, साधुना और शेरूणा में यह शिविर होंगे। वहीं अंतिम दिन सोमवार को देशनोक और केसरदेसर जाटान, खारी चारणान, धीरेरा, शेरपुरा, कक्कू, सत्तासर, गौडू, करणीसर भाटियान और उपनी में यह शिविर होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal