April 7, 2026 6:33 am

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जयमलसर में विद्यार्थियों के साथ देखा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम*

*अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा रहे साथ, बालिका सैनिक स्कूल का किया अवलोकन*

 

बीकानेर, 6 जनवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का नौवां संस्करण शुक्रवार को प्रसारित हुआ।

 

माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने जयमलसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ इसका सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा साथ रहे। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और आगे बढ़ने की सीख दी।

संयुक्त निदेशक श्रीमती सुनीता चावला और जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) किशन दान चारण भी साथ रहे।

 

*बालिका सैनिक स्कूल का लिया जायजा*

 

निदेशक श्री सीताराम जाट ने जयमलसर में प्रदेश की पहली बालिका सैन्य स्कूल ‘पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल’ की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्कूल में दाखिले के लिए मार्च में होने वाली तैयारियों और अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के बारे में जाना।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें