April 7, 2026 11:57 am

अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा

 *31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन*

बीकानेर, 12 फरवरी। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित, ऐसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 31 दिसंबर 2022 से पूर्व हो गई तथा उनके द्वारा अभी तक टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें जिला कलेक्टर स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी दो टंकण परीक्षाओं में बैठने के लिए दो और अतिरिक्त अवसर प्रदान किए गए हैं।

परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने बताया कि जिला स्तर पर द्वितीय अवसर के लिए अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक, जो आगामी टंकण परीक्षा मई-2026 में शामिल होना चाहते हैं, वे कंप्यूटर टंकण परीक्षा आवेदन पत्र उचित माध्यम से 31 मार्च तक जिला कलेक्टर कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा करवाएं, जिससे उन्हें द्वितीय अवसर की परीक्षा में शामिल किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें