October 17, 2026 10:27 pm

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार

।* कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब दो लाख रुपये के चोरी हुए बर्तन बरामद किए हैं।

थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु सुथार, युद्धिष्टर मारू और सवाई भार्गव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भगवती प्रसाद के घर में चोरी की वारदात हुई थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को दबोचा।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें