वन्देमातरम मातृशक्ति टीम, बीकानेर
सेवा, संस्कार, सनातन सम्मान और नारी शक्ति का सम्मान — यही हमारा संकल्प।
वन्देमातरम मातृशक्ति टीम का अनूठा नवाचार नौ दिन, नौ स्वरूप — नौ दिन कन्या पूजन महोत्सव
नवमी के दिन तो सभी कन्या पूजन करते हैं, लेकिन वन्देमातरम मातृशक्ति टीम ने इस परंपरा को एक नई सोच और अनूठी पहल के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ नवरात्रि के लगातार नौ दिनों तक बीकानेर के अलग-अलग मोहल्लों में नौ दिवसीय कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
आज प्रथम दिन बाबा रामदेव जी मंदिर, जेलवेल टंकी के पास, बीकानेर में कन्या पूजन महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
इस पावन अवसर पर 21 कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें माँ दुर्गा का स्वरूप मानते हुए सम्मानित किया गया। विजय कोचर, वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया, ममता सिंह, सूरज राठौड़, जसोदा खत्री, राजकुमारी व्यास, भवानी सुथार सहित उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक कन्याओं का पूजन किया और उनके चरणों में नमन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नौ दिन माँ की आराधना, तो नौ दिन कन्या स्वरूपा माँ की उपासना क्यों नहीं?
माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के इन पावन दिनों में कन्याओं को माँ का स्वरूप मानकर उनका पूजन, सम्मान और सत्कार करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। टीम चाहती है कि कन्या पूजन केवल नवमी तक सीमित न रहे, बल्कि नवरात्रि का प्रत्येक दिन कन्या सम्मान और मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा का उत्सव बने।
यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नारी सम्मान, सनातन संस्कार और समाज में कन्याओं के प्रति आदर एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का अभिनव प्रयास है।
वन्देमातरम मातृशक्ति टीम का विश्वास है कि जिस समाज में कन्याओं का सम्मान होता है, वहाँ संस्कार, संवेदना और संस्कृति की जड़ें मजबूत होती हैं।
आइए, इस नवरात्रि संकल्प लें कि कन्या पूजन केवल एक दिन की परंपरा नहीं, बल्कि कन्या सम्मान जीवनभर का संस्कार बने













