October 17, 2026 10:27 pm

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बीकानेर की होनहार बेटी सीता चौधरी सम्मानित

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को बीकानेर की प्रतिभावान छात्रा सीता चौधरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महारानी, बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
सीता चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
यह सम्मान छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सीता चौधरी की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
फ्रंट भारत न्यूज़ की ओर से सीता चौधरी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें