November 16, 2026 6:44 am

बीकानेर। बेजुबान पक्षियों की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से पक्षी मित्र अभियान द्वारा बीकानेर क्षेत्र में पिछले चार वर्षों से निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 10 नवंबर को 17 KHM क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पक्षियों के लिए बर्ड फीडर लगाए गए।

 

 

यह सेवा कार्य साइलेंस फाउंडेशन के नरेंद्र जी (खाजूवाला) के सहयोग से किया गया। अभियान के तहत करणी माता मंदिर मेहाई धोरा, अरबिया मस्जिद, बाबा रामदेव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बर्ड फीडर स्थापित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बेजुबान परिंदों को नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध करवाना और आमजन को पक्षी सेवा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

 

इस अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी दीपाराम जी, अरबिया मस्जिद के कारी आमिर खान, हनुमाना राम (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि), 17 KHM के कृष्णलाल कालीराणा, मस्जिद खान, बालूराम खंडेलवाल, कानूराम, प्रदीप गोदारा, रफीक खान एवं सुलेमान खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

अभियान से जुड़े सदस्यों ने संकल्प लिया कि बेजुबान पक्षियों की सेवा का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। धार्मिक स्थलों पर बर्ड फीडर लगाने की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जीव दया की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

फ्रंट भारत न्यूज | बीकानेर ग्रामीण रिपोर्टर – विकसा छनेरी

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें