बीकानेर। जैन समाज की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) की बीकानेर महिला विंग के चेयरपर्सन पद पर श्रीमती प्रीति डागा को मनोनीत किया गया है। प्रीति डागा अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला संघ की महामंत्री भी हैं।
उनकी नियुक्ति से जैन समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने इसे महिला नेतृत्व को नई दिशा देने और सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
JITO बीकानेर महिला विंग की नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इसमें नंदिनी छलानी और दीपिका बोथरा को उपाध्यक्ष, प्रियंका बेद को सचिव, भावना डागा एवं कोमल सुखलेचा को संयुक्त सचिव तथा सुनीता कोठारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी से समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।













