भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज मेहता के पारिवारिक प्रोग्राम में कल लोकसभा अध्यक्ष कोटा बूंदी सांसद श्री ओम जी बिरला ने शिरकत की 
और प्रोग्राम में जिस तरह से समाज में पर्यावरण संदेश दिया गया उसकी उन्होंने बहुत सराहना की मौका था पंकज जी के बड़े भाई डॉक्टर सुभाष मेहता की वैवाहिक जीवन की 40 वीं वर्षगांठ का इस मौके पर सुभाष जी ने सपत्नी एक संकल्प लिया कि वह 11 औषधीय वृक्ष लगाकर उनका जीवन पर्यंत रखरखाव करेंगे और आए हुए सभी गण्यमान्य नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारी परिवारजन को भी अपने जीवन में एक-एक पेड़ लगाकर उसकी देखरेख करें ऐसी उन्होंने बात रखी जिसे सभी ने स्वागत किया समारोह में शहर के सभी बड़े डॉक्टर प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारी जगत के कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कोटा कोचिंग संस्थान के सभी प्रमुख उपस्थित रहे एलन परिवार की ओर से राजेश माहेश्वरी जी ने पहुंचकर डॉक्टर साहब को बधाई दी इस मौके पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष के बड़े भाई श्री राजेश कृष्ण बिरला जी उपस्थित रहे राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीमान हीरालाल जी नागर ने कहा कि अगर इस तरह के समारोह में पर्यावरण के लिए इस तरह के संकल्प लिए जाएंगे तो बहुत जल्दी राजस्थान सरकार का सपना हरियालो राजस्थान सरकार हो जाएगा सभी ने इस संकल्प की सराहना की जिला कोटा से प्रदीप तिवारी की रिपोर्ट लोक सांसद न्यूज के लिए














