September 3, 2026 7:05 pm

ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, तीन परिवारों को मिला खाता विभाजन का लाभ*

बीकानेर, 8 जुलाई। राजस्थान सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत दुलचासर तहसील श्री डूंगरगढ़ में बुधवार को आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए राहत भरा रहा।

एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ श्री शुभम शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान तोलाराम, नत्थूराम एवं मालचंद तीनों भाइयों के खाता विभाजन के प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। लंबे समय से लंबित इस समस्या के निस्तारण से तीनों लाभार्थियों को अपने भूमि अधिकार स्पष्ट रूप से प्राप्त हुए तथा भविष्य में होने वाले पारिवारिक एवं राजस्व संबंधी विवादों की आशंका भी समाप्त हो गई।

लाभार्थियों ने बताया कि पहले खाता विभाजन के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन ग्रामीण सेवा शिविर में एक ही स्थान पर उनकी समस्या का समाधान हो गया। इससे समय, धन और श्रम—तीनों की बचत हुई तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना भी अब अधिक सरल हो जाएगा।

लाभार्थी तोलाराम, नत्थूराम एवं मालचंद ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से हमारी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। सरकार की जनहितकारी सोच और प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से हमें बड़ी राहत मिली है।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में