September 3, 2026 7:05 pm

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालक को मिला आर्थिक संबल*

 

बीकानेर। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ने पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। ग्राम कुनपालसर निवासी श्री सीताराम ने बताया कि उसने अपनी गाय का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। दुर्भाग्यवश गाय की असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। योजना के अंतर्गत दावा स्वीकृत होने पर उन्हें 33 हजार रुपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्हें आर्थिक राहत मिली तथा पशुपालन का कार्य दोबारा सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिली।

 

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत गाय, भैंस एवं ऊंट पर ₹40,000 तथा बकरी एवं भेड़ पर ₹4,000 तक का बीमा सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाता है। योजना पशुपालकों को असामयिक पशु मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ पशुधन संरक्षण के प्रति जागरूक भी बना रही है।

 

ग्राम कूनपालसर में आयोजित शिविर के माध्यम से पशुपालकों ने योजना का लाभ उठाया। शिविर प्रभारी डॉ. सुनील बोधिया (पशु चिकित्सा अधिकारी) तथा सह प्रभारी श्री घनश्याम सेन (पशुधन निरीक्षक) के मार्गदर्शन में अधिकाधिक पशुपालकों का बीमा किया गया, जिससे गांव में पशुधन संरक्षण एवं आर्थिक सुरक्षा को नई मजबूती मिली।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में