February 20, 2026 10:58 am

महंगी होटलो से परे……गौशाला में मनाया जन्मदिवस

*महंगी होटलो से परे……गौशाला में मनाया जन्मदिवस*

*पीड़ित गोवंश हितार्थ बनवाया पौष्टिक आहार डलवाया*

विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, जोधपुर के अध्यक्ष कालुराम प्रजापत, अरटियां कलां, भोपालगढ़, जोधपुर वालों ने अपना 42 वां जन्मोत्सव भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए पीड़ित गोवंश हितार्थ 2 कढ़ाई दलिया बनवाकर जन्मदिवस मनाया। पश्चात् सभी इंचार्जगण, मेडिकल कम्पाउण्डर व गोसेवको ने कालुराम प्रजापत दीर्घायु और आरोग्य हो, हमेशा जीवन में यश की प्राप्ति करें, हर कदम पर जीत और उन्नति की प्राप्ति हो इसी के साथ जन्मदिन की बधाईयाँ देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

जन्मदिवस पर महामण्डलेश्वर कुशाल गिरी महाराज द्वारा आशीर्वाद दिया व संकिर्तन करवाया।

इस दौरान गो चिकित्सालय के स्टाफ द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इंचार्जगण, मेडिकल टीम द्वारा खाटुश्यामजी की फोटो व ढाबा संचालको द्वारा गिफ्ट देकर स्वागत किया। बाहर से आये यात्रियों द्वारा षुभकामना दी गई।

लोग अपने जन्मदिवस को महंगी होटलो में, हजारो-लाखों रूपये खर्च कर मनाते है, लेकिन इन्होने भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए अपना जन्मदिवस गो चिकित्सालय में गोवंश के साथ मनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें