September 3, 2026 4:41 pm

शहरी सेवा शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

बीकानेर, 16 जून। राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर श्री निशांत जैन ने आदेश जारी कर नगरीय निकायों में शिविर प्रभारी एवं सहायक शिविर प्रभारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त व बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर निगम बीकानेर के लिए आयुक्त नगर निगम को शिविर प्रभारी तथा उपायुक्त नगर निगम को सहायक शिविर प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार नगरपालिका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, लूणकरणसर, खाजूवाला एवं नापासर में संबंधित उपखंड अधिकारियों को शिविर प्रभारी तथा अधिशासी अधिकारियों को सहायक शिविर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेशानुसर शिविर प्रभारी शिविरों में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का पूर्व में ही चिन्हित करवाने होंगे तथा अग्रिम दल द्वारा शिविर से दो दिन पूर्व मौके पर जाकर प्रकरणों की पूर्ण रूप से जांच करनी होगी, जिससे शिविर दिवस पर अधिकतम प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। शिविर प्रभारी अपने स्तर पर स्टाफ की नियुक्ति कर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करेंगे तथा आयोजित शिविरों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को प्रेषित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में