बीकानेर पुलिस ने रेंज आईजी हेमंत कुमार शर्मा व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. कोटगेट थाना पुलिस टीम ने एएसपी चक्रवर्ती सिंह व सीओ सिटी अनुज डाल की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए गंभीर अपराधों में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी सागर उर्फ दुलिया गिरफ्तार किया है. 13 मामलों में वांछित सागर उर्फ दुलिया पुत्र जेठाराम जाति मेघवाल उम्र 24 साल निवासी रामदेव मन्दिर के पास बडी जस्सोलाई पीएस कोटगेट बीकानेर का निवासी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट, एनडीपीएस, नकबजनी आर्म्स एक्ट आदि के गंभीर प्रवृति के कई प्रकरण दर्ज हैं, तथा थाना हाजा के टॉप 10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल हैं. थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है आरोपी से अनुसंधान जारी है. कार्रवाई करने वाली टीम में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में हैडकानि प्रवीण, कानि श्रवणराम, कानि सत्यपाल, कानि अभिमन्यु, कानि कुलदीप शामिल रहे.














