April 7, 2026 8:21 am

बीकानेर :श्रीडूंगरगढ़ में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों मुनीराम व लालचंद, दोनों निवासी ठुकरियासर, को गिरफ्तार किया गया है।

 

थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई जयपुर रोड पर की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है। यह पूरी कार्रवाई एसआई राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई, जिसमें कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनिल कुमार, सुभाष तथा डीआर राकेश शामिल रहे।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें