July 22, 2026 12:11 pm

मुख्यमंत्री की ‘महिला शक्ति के नाम पाती’ का किया वितरण, हुसंगसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

*राज्य सरकार की महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की दी जानकारी*

 

बीकानेर, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की ‘महिला शक्ति के नाम पाती’ का वितरण बुधवार को शुरू हुआ। हुसंगसर के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सतत कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में चल रही महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से महिलाओं को संबल मिला है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों की विभिन्न सेवाओं की समीक्षा की और महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की महिला शक्ति के नाम पाती में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही उज्ज्वला योजना, सोलर दीदी, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशुधन सखी, पीएम आवास, जन-धन खाते और आयुष्मान आरोग्य आदि योजनाओं के बारे में बताया गया है। वहीं पालनहार योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, छात्रवृत्तियों आदि की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 13 हजार 700 सीसीटीवी कैमरे, 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और एंटी-रोमियो स्कवाड के बारे में बताया। एक बालिका ने यह पाती पढ़कर सुनाई। मुख्यमंत्री की यह पाती जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, महिला अधिकारिता विभाग तथा राजीविका के माध्यम से महिलाओं को वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री की युवाओं के नाम पाती का वितरण गुरुवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग, आरएसएलडीसी, राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय आदि के माध्यम से यह युवाओं को वितरित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें