July 21, 2026 10:24 am

आधार यूनिवर्सल क्लाइंट कार्यशाला का आयोजन

बीकानेर, 11 मार्च। पंचायत समिति बीकानेर में बुधवार को एक दिवसीय आधार यूनिवर्सल क्लाइंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

 

कार्यशाला का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने किया।

 

कार्यशाला में जिले के विभिन्न रजिस्ट्रार संस्थानों-डीओआईटी, बैंक, पोस्ट ऑफिस तथा आईसीडीएस आदि के आधार ऑपरेटर उपस्थित रहे। इस दौरान यूआइडीएआइ के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर से सहायक प्रबंधक श्री आशुतोष कुमार ने बताया कि आधार यूनिवर्सल क्लाइंट, यूआईडीएआई द्वारा विकसित एक विशेष सॉफ्टवेयर है। इसके माध्यम से ऑपरेटर आमजन की डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को प्रभावी ढंग से अपडेट कर सकते हैं।

 

कार्यशाला का संचालन मास्टर ट्रेनर श्री हितेश गज्जर ने किया। उन्होंने उपस्थित आधार ऑपरेटरों को यूनिवर्सल क्लाइंट की तकनीकी जानकारी एवं उपयोग की प्रक्रिया समझाई।

 

कार्यक्रम में एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर श्री गौरव भाटिया, प्रोग्रामर श्री गिरीश कुमार सोनी, श्री प्रमोद शर्मा सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें