April 8, 2026 5:14 pm

सावधान फोन पर गैस सिलैंडर की बुकिंग कहीं खाली न कर दे आपका बैंक खाता, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

*सावधान फोन पर गैस सिलैंडर की बुकिंग कहीं खाली न कर दे आपका बैंक खाता, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी*

 

देश के कई राज्यों में एलपीजी बुकिंग के नाम पर हो रही साइबर ठगी के मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। बाहरी राज्यों में बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए पुलिस जिला देहरा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि देहरा क्षेत्र में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर एसपी मयंक चौधरी ने आम जनता के लिए सतर्क रहने की अपील जारी की है।

जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी खुद को इण्डेन, भारत गैस या एचपी गैस का अधिकारी बताकर ग्राहकों को फोन करते हैं। ये ठग बहुत ही शातिराना अंदाज में लोगों को “तुरंत एलपीजी बुकिंग”, “गैस खत्म होने” या “अगले ही दिन डिलीवरी” देने का लालच और झांसा देते हैं। बुकिंग कन्फर्मेशन के बहाने या गैस की कमी का डर पैदा करके, ये ठग ग्राहकों से उनका ओटीपी, केवाईसी और बैंक खाते से जुड़ी गुप्त जानकारी मांग लेते हैं। कई मामलों में ये मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजकर भी लोगों की सारी डिटेल हैक कर लेते हैं और पल भर में बैंक खाता खाली कर देते हैं।

LPG कंपनियां फोन पर नहीं मांगती ओटीपी या बैंक डिटेल : एसपी

एसपी मयंक चौधरी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी एलपीजी गैस कंपनी फोन पर कभी भी ग्राहकों से ओटीपी या बैंक डिटेल नहीं मांगती है। उन्होंने अन्य राज्यों में हो रही घटनाओं का हवाला देते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर बिल्कुल भरोसा न करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें