September 17, 2026 10:37 am

*अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, सिलेंडर व उपकरण जब्त*

बीकानेर, 28 मार्च।जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दल को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया। टीम द्वारा डूडी पेट्रोल पम्प के पास स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई।

 

कार्रवाई के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से रिफिलिंग करते हुए एक सिलेंडर, एक मशीन तथा एक कांटा जब्त किया गया। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग न करें तथा ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में