April 17, 2026 6:03 pm

फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान जिला, कोटा सामूहिक विवाह समिति की बैठक का आयोजन

दिनांक 16 4.26 को तिवारी फार्म दाढ़ देवी नहर के पास कोटा में संगठन और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के आवाहन पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यतः- यह बिन्दु लिए गए:-

चालू वित्तीय वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले सर्व जातीय छायाकार सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्था एवं समिति सदस्यों के मनोनयन पर सभी की सहमति ली गई सभी उपस्थित सदस्यों को उनका दायित्व बताया गया सभी समितियां पर चर्चा के पश्चात दिए जाने वाले उपहार पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की सदस्यों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्ति अथवा संस्थाएं कोई आर्थिक सहयोग दे रही हो अथवा उपहार दे रही हो तो उन्हें सहर्ष स्वीकार कर लिया जाए ।

व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए सम्मेलन दिवस को प्रातः सभी समिति सदस्यों को विवाह स्थल पर बुलवाकर अंतिम रूप से सभी की व्यवस्थाओं को देख लिया जाए यह भी निर्णय लिया गया कि सुबह का सादा खाना भी कार्यकर्ताओं का वहीं रखा जाए ।

समिति में इस पर भी सहमति ली गई की सभी सदस्यों हेतु संस्था के बैच बनवाये जाए ।

संगठन अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी आए हुए पदाधिकारी से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में इस आयोजन की चर्चा की जाए और सभी को जानकारी उपलब्ध कराई जाए सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के माध्यम से जहां तक हम इस जानकारी को पहुंचा पाएंगे तभी तो इस कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं कम से कम 11 जोड़े होने ही चाहिए उसके बिना हम इस आयोजन को नहीं कर पाएंगे ज्यादा हो जाए तो बहुत ही अच्छा है पर कम से कम हम 11 एंट्री तो कर पाए इस तरह का आयोजन पूरे हिंदुस्तान में किसी भी फोटोग्राफी संगठन के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है यह हमारा सौभाग्य है कि राजस्थान के जिला कोटा में कोटिया भील की धरती पर सदानीरा मां चंबल के किनारे इसका आयोजन करने का हमें मौका मिल रहा है अगर हम इस आयोजन को सफल तापूर्वक कर पाए तो निश्चित रूप से यह छायाकार परिवारों के लिए एक सौगात होगा जो लोग शादी करने में सक्षम नहीं है और खर्चीली साथियों से बचना चाहते हैं उसके लिए यह बहुत ही जरूरी है इसलिए आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में इस आयोजन की पूरी जानकारी लोगों को उपलब्ध कराए।

उपरोक्त पर चर्चा समाप्त होने के पश्चात अध्यक्ष महोदय की सहमति से गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों हेतु दाना पानी हेतु परिंडे लगाए जाने का निर्णय लिया गया इस हेतु मुख्य मुख्य जगह पर दिनांक 19 अप्रेल आखातीज से परिंडे लगाये जाए ,लगभग 5 से 10 पार्कों में परिंडे लगवाए जाए तथा राहगीरों हेतु ठंडे पानी की प्याऊ भी लगाई जाए।

इस अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन करवाने का भी निर्णय लिया गया।

अंत में सभी का धन्यवाद देते हुए जलपान कर बैठक की कार्रवाई को विराम दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें