July 22, 2026 9:33 am

नोखा पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी संग रची पति मनीष जांगू की हत्या की साजिश

 

नोखा थाना क्षेत्र में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सोमवार शाम पर्दाफाश कर दिया। नागौर जिले के अलाय निवासी युवक मनीष जांगू की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण उसकी पत्नी निकिता ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश के तहत की थी। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि दो दिन पहले बंधड़ा ताल के पास मिले शव की पहचान मनीष के रूप में हुई, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से जांच तेज की गई।

 

17 अप्रैल को नाबालिग प्रेमी ने मनीष को बहाने से बोलेरो गाड़ी में बिठाया और रास्ते में गन्ने के जूस में सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दीं। बेहोश होने पर तार से गला घोंटकर हत्या कर शव को बंधड़ा की रोही में झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों ने मृतक का मोबाइल और शव अलग-अलग जगह फेंककर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन गहन जांच से सच्चाई सामने आ गई।

मृतक के पिता लुणाराम जांगू ने थाना नोखा में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने निकिता को गिरफ्तार किया, जबकि नाबालिग को निरुद्ध कर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तारी के दौरान निकिता ने बीमारी का बहाना बनाया लेकिन अस्पताल जांच में स्वस्थ पाई गई।

 

खुलासे में एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ जरनैल सिंह, थानाधिकारी अरविंद कुमार, आलोक सिंह, राजीव रॉयल सहित कई अधिकारी और कांस्टेबल गणेश गुर्जर का विशेष योगदान रहा। बीकानेर-नागौर सीमा पर हुई वारदात में दोनों जिलों की पुलिस ने समन्वय से सफलता हासिल की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें