July 21, 2026 10:24 am

*केंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित, 66 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन

 

बीकानेर, 28 अप्रैल। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर मंगलवार को कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान छह कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान 350 युवाओं ने भागीदारी निभाई। इनमें से 66 का प्रारम्भिक चयन किया गया। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक श्री हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि ओरिक मोटर्स द्वारा एक, डीमार्ट द्वारा 24, बेबी हट द्वारा 12, कनिष्क ज्वेलर्स द्वारा 3, येलो फास्ट द्वारा पांच और ग्रीन साइन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड द्वारा 21 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी चौधरी दिनेश कुमार सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें