*जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर भी करवाया जा रहा योगाभ्यास आयोजन*
*2 मई से 20 जून तक 50 दिवसीय “योग दिवस काउंटडाउन” अभियान के तहत हो रहा आयोजन*
*योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा करवाया जा रहा योगाभ्यास*
*जिले मुख्यालय पर विभिन्न पार्कों में भी आयोजित किया जा रहा है योगाभ्यास कार्यक्रम*
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम है “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ”*
बीकानेर, 11 मई 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर आयुर्वेद विभाग द्वारा जिले के समस्त 57 आयुष्मान आरोग्य मंदिर ( आयुष) सेंटर पर, जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर और जिला मुख्यालय के विभिन्न पार्कों में सुबह 7-8 बजे तक नियमित रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के विभागीय नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार पारीक ने बताया कि जनमानस में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 2 मई से 20 जून तक 50 दिवसीय “योग दिवस काउंटडाउन” अभियान के तहत विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
*जिला मुख्यालय के विभिन्न पार्कों में हो रहा योगाभ्यास कार्यक्रम*
उप निदेशक डॉ पारीक ने बताया कि जिले के तीन पार्कों खतूरिया कॉलोनी के सेक्टर 05 मेें स्थित दयानंद पार्क, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित दादा-पोता पार्क, , मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भैंरूजी पार्क और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र रानी बाजार में भी आयुर्वेद विभाग के एक्सपर्ट योग साधकों द्वारा योगाभ्यास करवाया जा रहा है। योग एक्सपर्ट एवं आयुष डॉ संतोष शेषमा द्वारा दयानंद पार्क में सुबह 6-8 बजे तक योगाभ्यास करवाया जा रहा है।
*तहसील मुख्यालयों पर यहां करवाया जा रहा योगाभ्यास*
डॉ पारीक ने बताया कि जिले के विभिन्न तहसीलों में जहां आयुर्वेद विभाग द्वारा योगाभ्यास करवाया जा रहा है उनमें लूणकरणसर में तेजा भवन, नोखा में नेहरू उद्यान पब्लिक पार्क, श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय विद्यालय, खाजूवाला में रामदेव पार्क, कोलायत में कपिल मुनि घाट, पांचू में राजकीय आयुष आरोग्य मंदिर ( आयुष) , बज्जू में श्रीराम पब्लिक स्कूल, शिव मंदिर व सस्वती पब्लिक स्कूल, पूगल में जाट धर्मशाला शामिल है। इन स्थानों पर सुबह 7-8 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम है “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ”*
उप निदेशक डॉ.पवन कुमार पारीक ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ ” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य मानव एवं प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।उप निदेशक श्री पारीक ने बताया कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनभागीदारी के माध्यम से भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से जिलेभर में यह जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।













