शिक्षक संघ प्रगतिशील बीकानेर जिले के चुनाव में आनंद पारीक जिलाध्यक्ष ओर असलम मोहम्मद जिलामंत्री बने

 17 मई 2026,राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 64 वा जिला महासमिति अधिवेशन पेंशनर समाज भवन ,कचहरी परिसर,बीकानेर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब नाथ योगी(प्रदेश वरिष्ठ मंत्री) ने की ,प्रांतीय पर्यवेक्षक (सुभाष आचार्य प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष),यतीश वर्मा(प्रदेश महामंत्री) ,चुनाव अधिकारी अल्ताफ अहमद खान(प्रधानाचार्य) थे ।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया,दीप धूप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर वर्ष भर की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन ओर आय व्यय का ब्यौरा जिला मंत्री मोहम्मद असलम समेजा ने पढ़ा और संगठन की गतिविधियों से महासमिति को अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ मंत्री गुलाब नाथ योगी ने कहा शिक्षक समाज की वह धुरी है जिससे समाज सही दिशा में प्रस्थान करता है । प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य ने कहा कि यदि शिक्षक समाज संगठित होकर संगठनों के माध्यम से अपने न्यायोचित मांगों एवं अपने क्षेत्र के विकास और शिक्षा व्यवस्था को शुद्ध करने के लिए प्रयास करेगा तो संगठन को नितांत आवश्यकता महशूष होगी।संगठित होकर संघर्ष करना होगा।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने कहा कि हमें संगठनों के माध्यम से समस्याओं का निदान और शिक्षक हितों की रक्षा का अवसर मिलता है हम संगठन के द्वारा शिक्षक कल्याण में कार्य कर सकते हैं । चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान ने कहा कि संगठनों में चुनाव एक स्वच्छ परंपरा है जिसका निर्वाह होना नितांत आवश्यक है ।

आज जिला कार्यकारिणी का इस मौके पर निर्विरोध निर्वाचन अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने कहा कि हम यदि एकजुट होकर शिक्षक हितों के लिए नहीं लड़ेंगे तो हम तकलीफ में हो जाएंगे, हमारी छोटी से छोटी समस्या भी बड़ी समस्या बन जाएगी, संगठन की शक्ति से बड़ी समस्या भी छोटी हो जाती है इसलिए हमें संघ के माध्यम से सदैव संघर्ष करना चाहिए । इस मौके पर असलम मोहम्मद समेजा जिला मंत्री ने कहा कि हम बिना संगठन के किसी भी कार्य को शिक्षा के विकास और शिक्षा की समृद्धि में नहीं कर सकते ।

 

भंगा सिंह यादव,अंजुमन आरा,गोविंद भार्गव, गोपाल पारीक ,हनुमान प्रसाद ,ओम प्रकाश शर्मा आदि ने कहा कि आज शिक्षक बहुत कमजोर हो रहा है ऐसी स्थिति में हम सबको संगठित होकर संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना होगा अन्यथा हम सब की स्थिति बहुत ही दयनीय हो जाएगी हमें हमारी शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा, बिना संघर्ष हम कुछ भी नहीं कर सकेंगे ।

श्रीमती माया पारीक,टिंकू देवी,राम रतन उपाध्याय ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील सदैव शिक्षक और शिक्षा के कल्याण हेतु समर्पित भाव से कार्य करता रहा है इसलिए हम सब का दायित्व बन जाता है कि हम भी सब मिलकर प्रगतिशील को मजबूत बनाएं।

*चुनाव अधिकारी अल्ताफ अहमद खान द्वारा बीकानेर जिले की कार्यकारिणी* *निर्विरोध घोषित की जिसमें*

*आनंद पारीक* *जिलाध्यक्ष,असलम मोहम्मद समेजा जिला मंत्री,गोविंद भार्गव सभाध्यक्ष,गोपाल पारीक ओर बृजमोहन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,नवाब अली ओर हीरा लाल शर्मा* *उपाध्यक्ष,माया पारीक महिला मंत्री,मधु गुप्ता कोषाध्यक्ष,मंजू यादव सह मंत्री,मयंक स्वामी संगठन मंत्री,राधे श्याम पारीक प्रचार मंत्री,रणविजय सिंह शारीरिक शिक्षा* *प्रतिनिधि,मनीराम प्रबोधक प्रतिनिधि,मानक चंद पारीक,शक्ति गौतम,हरीश वाधवानी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए,चुनाव अधिकारी ने उन्हें पद ओर गोपनीयता की शपथ दिलाई*

इस अवसर पर द्वितीय श्रेणी से व्याख्याता बने मंजू यादव,सीमा पारीक,अरुणकांत वर्मा ओर रईस अली का प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो ओर दुपट्टा ओढ़ाकर संगठन की ओर से अतिथियों ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें