September 3, 2026 7:54 pm

बीकानेर: 6 साल पुरानी चोरी का खुलासा, चोरी के गहने खरीदने के आरोपी को नोखा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में हुई चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी के आभूषण खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2020 को नोखा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह अपनी पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने गया था। दोपहर में घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर से नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। इस पर नोखा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणवीर सिंह तथा वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच करते हुए चोरी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

हनुमानप्रसाद सोनी, पुत्र कचनचंद सोनी, निवासी खसमगढ़ (नया शहर), बीकानेर।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal