September 3, 2026 7:58 pm

CAR-T Cell Therapy को RGHS में शामिल करना ऐतिहासिक एवं संवेदनशील निर्णय — मनीष विधानी

 

बीकानेर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु CAR-T Cell Therapy को राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के अंतर्गत अनुमत पैकेज में शामिल करने की राजस्थान सरकार की घोषणा का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ (स्वतंत्र) मनीष विधानी ने स्वागत करते हुए इसे जनहितकारी, संवेदनशील एवं ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

 

विधानी ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे रोगियों के उपचार में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। CAR-T Cell Therapy को RGHS के दायरे में शामिल किए जाने से पात्र रोगियों एवं उनके परिवारों को उपचार के दौरान बड़ी राहत मिलने के साथ नई आशा भी मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के महंगे उपचार का आर्थिक भार रोगी के साथ पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ऐसे में सरकार का यह निर्णय स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

मनीष विधानी ने इस जनहितकारी एवं मानवीय निर्णय के लिए राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्थान सरकार का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

 

मनीष विधानी

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

अखिल राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ (स्वतंत्र)

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में