October 17, 2026 11:15 pm

जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी देहात विभाग ने ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत जिला प्रशिक्षण प्रथम चरण सम्पन्न

 

जाति जनगणना, ओबीसी आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प-ओपी सेन

 

बीकानेर, 10 अक्टूबर।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिन्द एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार संचालित 100 दिवसीय ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत शनिवार को रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में बीकानेर देहात में चौथे सप्ताह के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण प्रथम चरण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग, बीकानेर देहात के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन ने की। कार्यक्रम में जिले के जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन ने कहा कि ओबीसी समाज को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए जातिगत जनगणना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न ओबीसी समुदायों की वास्तविक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के आंकड़े उपलब्ध होने से उनके अधिकारों, प्रतिनिधित्व और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। सरकार को जातिगत जनगणना की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा ओबीसी समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कहा कि ओबीसी हक हुंकार अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पिछड़े वर्गों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण, जातिगत जनगणना और समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन विषयों पर आमजन को जागरूक करते हुए गांवों और पंचायतों में अभियान को मजबूत करना चाहिए।

 

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने कार्यकर्ताओं को अभियान किट के उपयोग, संचार समूहों के गठन, रिपोर्टिंग चैनल की प्रक्रिया तथा हितधारक डेटाबेस तैयार करने संबंधी जानकारी दी। साथ ही अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना, ओबीसी आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने तथा 100 दिवसीय ओबीसी हक हुंकार अभियान को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में कल्याणदान चारण, महेन्द्रकुमार मारु, शंकर गिरी, मामराज गेदर, महेंद्रदान चारण, लेखराज, सांवरलाल भादू, महावीर प्रसाद, प्रहलाद, डॉ. फतेह खाँ, राजेन्द्र कुमार सैनी, बाबूलाल प्रजापत, सतपाल कुमावत, रमेश कुमार, जाकिर, लक्ष्य सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें